धनबाद जिला ऑल इंडिया स्मॉल एंड मिडियम जर्नलिस्ट वेलफेयर एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष नरेश प्रसाद श्रीवास्तव का भव्य स्वागत एवं धनबाद जिला के नई कमिटी गठित
सिंदरी । शुक्रवार को धनबाद जिला ऑल इंडिया स्मॉल एंड मिडियम जर्नलिस्ट वेलफेयर एसोसिएशन की ओर से एक भव्य समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में संगठन के प्रदेश अध्यक्ष नरेश प्रसाद श्रीवास्तव का गर्मजोशी के साथ स्वागत किया गया। कार्यक्रम में उपस्थित गणमान्य अतिथियों को अंगवस्त्र एवं गुलदस्ता देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि राजपूत विचार मंच के केंद्रीय अध्यक्ष अरुण कुमार सिंह ने कहा कि पत्रकार समाज का दर्पण होता है और पत्रकारों की सुरक्षा एवं सम्मान के लिए संगठित प्रयास आवश्यक हैं। उन्होंने संगठन की मजबूती पर बल देते हुए नई कमिटी को शुभकामनाएं दीं। विशेष आमंत्रित सदस्य एवं संगठन के प्रदेश अध्यक्ष नरेश प्रसाद श्रीवास्तव ने कहा कि ऑल इंडिया स्मॉल एंड मिडियम जर्नलिस्ट वेलफेयर एसोसिएशन पत्रकारों के अधिकार, सुरक्षा और कल्याण के लिए लगातार कार्य कर रहा है। उन्होंने कहा कि जिला कमिटी के गठन से संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूती मिलेगी। विशिष्ट अतिथि एवं प्रमंडल प्रभारी राजेश कुमार सिंह ने कहा कि पत्रकारिता लोकतंत्र का चौथा स्तंभ है और पत्रकारों की एकजुटता समय की आवश्यकता है। उन्होंने संगठन के विस्तार और पत्रकार हित में निरंतर कार्य करने का भरोसा दिलाया। समारोह के दौरान सर्वसम्मति से धनबाद जिला कमिटी का गठन किया गया। नई कमिटी में संरक्षक के रूप में राजकिशोर सिन्हा, प्रेम प्रकाश शर्मा एवं रामजी प्रसाद नोनिया को जिम्मेदारी दी गई। सह प्रभारी मोहम्मद अकरम रजा एवं रतन अग्रवाल बनाए गए। राहुल कुमार को जिला अध्यक्ष, प्रवीण सिंह को उपाध्यक्ष सह प्रवक्ता, भगीरथ सिंह एवं आनंद बाउरी को उपाध्यक्ष, सुजीत कुमार सिन्हा को महासचिव बनाया गया। इसके अलावा दीपक पांडेय, मुख्तार अंसारी एवं विश्व नारायण पाशी को सचिव, रतन अग्रवाल को कोषाध्यक्ष, गणेश कुमार पासवान को संगठन सचिव बनाया गया। कार्यकारिणी सदस्य के रूप में अब्दुल हमीद अंसारी, जगदीश प्रसाद, राजकुमार शर्मा, हेमंत कुमार दान, रोहित मंडल, करण कुमार, शेख नजिम, गणेश कुमार महतो, बलराम भंडारी एवं गोवर्धन रजक को शामिल किया गया। वहीं सुरेश महतो, मनोज कुमार श्रीवास्तव एवं कुलवीर सिंह को आमंत्रित सदस्य सह सलाहकार बनाया गया। कार्यक्रम में जन अधिकार मंच के अध्यक्ष रंजीत कुमार को अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया गया। वहीं पिछले करीब दस वर्षों से प्रत्येक स्वतंत्रता दिवस पर रक्त संग्रह कर एसएनएमसीएच धनबाद को उपलब्ध कराने के लिए उन्हें संगठन की ओर से प्रदेश अध्यक्ष नरेश प्रसाद श्रीवास्तव एवं प्रमंडल प्रभारी राजेश कुमार सिंह द्वारा प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। समारोह में सामाजिक कार्यकर्ता प्रशांत कुमार दुबे को भी उनके सामाजिक योगदान के लिए सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में पत्रकार, सामाजिक कार्यकर्ता एवं गणमान्य लोग उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *