धनबाद। सदर थाना क्षेत्र के बिस्तीपाड़ा निवासी राजेश हांडी मंगलवार सुबह बैंक से पैसे निकालकर घर जा रहे थे। इसी दौरान रास्ते में दो चोरों ने उनके पास से पैसे छीनने का प्रयास किया। हालांकि स्थानीय लोगों की मदद से दोनों आरोपियों को पकड़ लिया गया, जिसके बाद उन्हें धनबाद पुलिस के हवाले कर दिया गया। बताया जा रहा है कि पकड़े गए दोनों युवक कतरास के रहने वाले हैं। स्थानीय लोगों ने उन्हें चोरी करते हुए पकड़ लिया। इसके बाद पुलिस दोनों को अपने साथ थाना ले गई, जहां उनसे पूछताछ की जाएगी।
पीड़ित राजेश हांडी ने बताया कि वह सुबह बैंक से पैसे लेकर घर जा रहे थे। इसी दौरान रास्ते में चोरों ने उन्हें जबरन अपनी गाड़ी में बैठा लिया और जेब में रखे करीब 10 हजार रुपये निकाल लिए। उन्होंने बताया कि कुछ दूरी पर ले जाकर उन्हें गाड़ी से उतार दिया गया। राजेश हांडी ने कहा कि घटना के दौरान स्थानीय लोगों की सतर्कता से दोनों चोर पकड़ में आ गए। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों आरोपियों को हिरासत में लेकर थाना ले गई।
