झरिया । शनिवार को सांसद ढुलू महतो झरिया हेटली बांध निवासी कोल व्यवसायी संदीप झुनझुनवाला के आवास पहुंचे। उनके पुत्र अमन झुनझुनवाला की विगत 8 मई को तोपचांची झील में डूबने से मौत हो गई थी। सांसद ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की तथा शोक संतप्त परिवार को सांत्वना दी । वहीं वरीय समाजसेवी स्वर्गीय मणि शंकर केसरी के बड़े पुत्र आनंद केसरी के निधन की खबर सुनकर धनबाद सांसद ढुलू महतो उनके आवास केला पट्टी पहुंचे। उन्होंने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना करते हुए शोक संतप्त परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की। इस दौरान उन्होंने परिजनों को ढांढस बंधाते हुए कहा, “दुख की इस घड़ी में हम सभी आपके साथ हैं।”
मौके पर भाजपा के वरीय नेता राजकुमार अग्रवाल, योगेंद्र यादव, पूर्व पार्षद अनूप साव, मंडल अध्यक्ष अवधेश साव, संजू वर्मा, संजय वाल्मीकि, मुरारी केसरी, सांसद प्रतिनिधि उज्जवल मंडल, जितेंद्र प्रसाद, सुरदीप पासवान, आमिर मलिक, साजिद खान, पलटन केसरी, नवीन केसरी, गफ्फार अंसारी, रवि वर्मा एवं पिंटू बर्मन उपस्थित थे।
