अभिषेक मिश्रा

झरिया । झरिया ज्येष्ठ मास की अमावस्या के पावन अवसर पर चासनाला, सुदामडीह, लोको बाजार, मोहनबाजार स्थित शिव मंदिर परिसर में शनिवार को बट सावित्री पूजा श्रद्धा भक्ति और पारंपरिक रीति रिवाज के साथ सम्पन्न किया गया। सुहागिन महिलाओं ने अपने पति की दीर्घ आयु,सुख समृद्धि एवं परिवार के खुशहाली के लिए व्रत रख पूजा अर्चना विधिवत की। वट वृक्ष की परिक्रमा कर सावित्री सत्यवान की कथा श्रवण किया। इस दौरान महिलाओं में विशेष उत्साह देखने को मिला। रंग बिरंगे पारंपरिक परिधानों और श्रृंगार से मंदिर परिसर आकर्षण का केंद्र बना रहा। इस दौरान मंदिर के पुजारी संजय पांडे ,नीरज पांडे के द्वारा महिलाओं को कथा श्रवण कराया गया। जहां महिलाओं के द्वारा दान पुण्य भी किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *