झरिया । झरिया विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत भलगढ़ा उपरकुल्ही एवं बीसीसीएल क्षेत्र में जलापूर्ति व्यवस्था को सुदृढ़ करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाया गया। आज सब्जी बागान के समीप जेएमएडीए (JMADA) के अंतर्गत बनने वाले वाल्व कंट्रोलिंग रूम निर्माण कार्य का शिलान्यास माननीय विधायक श्रीमती रागिनी सिंह जी के करकमलों द्वारा संपन्न हुआ।

इस अवसर पर उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए विधायक श्रीमती रागिनी सिंह ने कहा कि क्षेत्रवासियों को बेहतर पेयजल सुविधा उपलब्ध कराना उनकी प्राथमिकता है। वाल्व कंट्रोलिंग रूम के निर्माण से जलापूर्ति व्यवस्था अधिक व्यवस्थित और सुचारु होगी, जिससे स्थानीय लोगों को काफी लाभ मिलेगा।

कार्यक्रम में स्थानीय जनप्रतिनिधि, सामाजिक कार्यकर्ता एवं बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी मौजूद रहे। लोगों ने इस पहल का स्वागत करते हुए उम्मीद जताई कि इससे क्षेत्र की जल समस्या में राहत मिलेगी। मैके पर मुख्य रूप से राज किशोर जेना, संतोष सिंह, दिलीप भारती स्वरूप भट्टाचार्य, नन्हे सिंह, सरवन राम अमर सिंह, रघुराम, दीपक,संतोष शर्मा,मनोज प्रसाद,विजय चन्द्रबंसी आदि लोग मौजूद थे ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *