अमन की मां सविता देवी बेटे का शव देखकर कर रोने लगी और कुछ ही देर पर बार-बार बेहोश होने लगी
झरिया । झरिया थाना क्षेत्र के हेटलीबान्ध निवासी कोयला कारोबारी संदीप झुनझुनवाला के छोटे पुत्र अमन झुनझुनवाला का शव पोस्टमार्टम के बाद शनिवार की दोपहर 2 बजे उनके आवास झरिया पहुंचा । शव पहुंचते ही पूरे क्षेत्र में मातम पसर गया । शव पहुंचने की सूचना मिलते ही काफी संख्या में लोग उनके आवास पर जुट गए और कोयला कारोबारी को सांत्वना दिया । शव के घर पहुंचते ही परिजनों में कोहराम मच गया । परिजन दहाड़ मार – मार कर रोने लगे उनके करुण कंदन से पूरे क्षेत्र का माहौल गमगीन हो गया । शव पहुंचने के बाद उनके पड़ोसी, रिश्तेदार व सगे संबंधी मृतक परिवार को ढांढस बंधाने और अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए जुट गए । कुछ देर के बाद परिजन अमन के शव को लेकर उनके घर से अंतिम संस्कार के लिए सभी लोग बस्ताकोला स्थित गौशाला मुक्तिधाम के लिए चल पड़े और गौशाला मुक्तिधाम में अमन का अंतिम संस्कार किया गया । जहां काफी संख्या में लोग जुटे थे ।
मां रोते-रोते कई बार हुई बेहोश,,,,
शनिवार को जैसे ही अमन का शव उसके घर पहुंचा घर में कोहराम मच गया । वहीं अमन की मां सविता देवी अपने बेटे का शव देखकर दहाड़ मार कर रोने लगी और कुछ ही देर पर बार-बार बेहोश होने लगी थी, जिसे देखकर वहां मौजूद लोगों के दिल भी कांप उठे ।
अपने पीछे मां पिता, भाई समेत भरा पूरा परिवार छोड़ गया अमन,,,,,
मृतक अमन झुनझुनवाला अपने पीछे अपने पिता संदीप झुनझुनवाला, मां सविता झुनझुनवाला, बड़े भाई व चाचा विशाल झुनझुनवाला समेत भरा पूरा परिवार छोड़ गया । अमन के निधन से पूरे परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है ।
यह है मामला,,,,,
शुक्रवार को हेटलीबान्ध निवासी कोयला कारोबारी संदीप झुनझुनवाला के छोटे पुत्र अमन झुनझुनवाला (22) समेत दो युवकों की तोपचांची झील में डूबने से दर्दनाक मौत हो गई थी । शुक्रवार को अमन अपने दो दोस्तों रुद्र कुमार साव और प्रियांशु कुमार के साथ तोपचांची झील घूमने गया था और हादसे का शिकार हो गया । अमन जब नहाने के दौरान पानी मे डूबने लगा तब एक अजनबी युवक ने अमन की जान बचाने के लिए अपनी जान दांव पर लगाकर झील में छलांग लगा दी थी, लेकिन इस दौरान दोनों युवक झील में डूब गए थे और दोनों की मौत हो गई थी । अमन जब पानी मे डूब रहा था तब गोविंदपुर गांव बस्ती निवासी अरमान आलम (22) चिल्लाने की आवाज सुनकर अरमान ने एक पल की भी देरी नहीं की और अमन को बचाने के लिए गहरी झील में छलांग लगा दी। और दोनों गहरे पानी मे डूब गया ।
