सिंदरी । राष्ट्रीय न्यूज़ 24 की रिपोर्टर ऐश्वर्या उपाध्याय के साथ हुई मारपीट की घटना को लेकर ऑल इंडिया स्मॉल एंड मीडियम जर्नलिस्ट वेलफेयर एसोसिएशन की चार सदस्यीय टीम ने शनिवार को उनके आवास पहुंचकर घटना की जानकारी ली। प्रमंडल प्रभारी राजेश कुमार सिंह के नेतृत्व में पहुंची टीम ने पीड़ित पत्रकार एवं उनके परिवार से मुलाकात कर पूरे मामले की जानकारी प्राप्त की। इस दौरान टीम ने घटना की कड़ी निंदा करते हुए कहा कि पत्रकारों की सुरक्षा सुनिश्चित करना प्रशासन की जिम्मेदारी है। राजेश कुमार सिंह ने कहा कि घटना की पूरी जानकारी संगठन के प्रदेश अध्यक्ष नरेश कुमार श्रीवास्तव को अवगत कराई जाएगी तथा दोषियों के विरुद्ध उचित कार्रवाई की मांग की जाएगी। संगठन इस घटन की कड़ी निंदा करता है। जिला अध्यक्ष राहुल कुमार ने कहा कि पत्रकार समाज की आवाज होते हैं। यदि पत्रकार ही असुरक्षित महसूस करेंगे तो निष्पक्ष पत्रकारिता प्रभावित होगी। उन्होंने कहा कि संगठन पीड़ित पत्रकार के साथ मजबूती से खड़ा है तथा न्याय मिलने तक संघर्ष जारी रहेगा। मौके पर जिला सह प्रभारी अकरम रजा, मुख्तार अंसारी मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *