अभिषेक मिश्रा
चासनाला । रेलवे हाजीपुर डिविजन के छत्रसाल सिंह महाप्रबंधक की एक टीम निरीक्षण यान से गुरुवार को पाथरडीह स्टेशन पहुँची। समय न रहने व मौसम के खराब होने के कारण पत्रकारों से संपर्क नहीं हो सका। बताया जाता है कि डबल लाइन का निरीक्षण करने पहुंचे थे। नए प्रोजेक्ट डबलिंग का काम चल रहा है। पहले सिक लाईन से डिपो तक गाड़ियों को आने जाने में जो परेशानी होती थी, वह अब सुलभ हो जाएगा। बीसीसीएल का एक प्रोजेक्ट आ रहा है। जिसके लिए तालमेल चल रहा है। मौके पर धनबाद डी आर एम अखिलेश्वर मिश्रा के साथ वरीय अधिकारी गण मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *