अभिषेक मिश्रा

झरिया । अंतर्राष्ट्रीय मजदूर दिवस के अवसर पर बैकवर्ड क्लास कॉल एम्पलाइज वेलफेयर एसोसिएशन धनबाद जिला की ओर से डिगवाडीह स्थित श्री मदन राम के आवासीय कार्यालय में शुक्रवार को। मजदूर सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मजदूरों को अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया गया तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए हार्दिक शुभकामनाएं दी गईं। इस अवसर पर संगठन की ओर से सरकार से मांग की गई कि झरिया क्षेत्र में बीसीसीएल एवं टाटा स्टील जैसी राष्ट्रीय कंपनियों के संचालन के बावजूद भी स्थानीय मजदूरों के साथ शोषण की स्थिति बनी हुई है, जो अत्यंत चिंताजनक है। संगठन ने विशेष रूप से असंगठित क्षेत्र के मजदूरों के लिए समुचित स्वास्थ्य सुविधाएं, बीमा योजनाएं तथा वेतन वृद्धि से संबंधित योजनाओं को शीघ्र लागू करने की मांग की है ।
कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष श्री मदन राम , जबकि संचालन जिला कोषाध्यक्ष धरीक्षण साव ने किया। कार्यक्रम को सफल बनाने में श्री मुन्ना खरवार, अशोक कुमार ,अमनदीप ठाकुर फागु रवानी, राजेश राम ,इम्तियाज अंसारी, मुन्ना खरवार, वीरेंद्र कुशवाहा, इरफान अंसारी महफूज आलम, साहब शेख, जसीम अंसारी ,सोहन विश्वकर्मा ,मोहम्मद आलम, मोहम्मद मुमताज, उपेंद्र यादव, कालीचरण ,सिराज अंसारी, मदन दास, संजय यादव ,छोटे यादव, चंदन, नीलू यादव, श्रीधर यादव ,सज्जन राम, गौतम, रमेश, जावेद, नंदू, इस्लाम, राहुल, मुन्ना मोहम्मद इबरार सहित अन्य सदस्यों की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *