अभिषेक मिश्रा

चासनाला । तेज आंधी पानी के कारण मौसम सुहाना हो गया।इससे लोगो को काफी राहत मिली है। लोग गर्मी से राहत की सांस ले रहे है। इधर दूसरी तरफ तेज आंधी पानी के कारण कई जगहों पर सड़क पर पेड़ गिर जाने और बिजली की तार टूट जाने के कारण क्षेत्र में घोर अंधेरा छाया हुआ है। वही बिजली विभाग के कर्मचारी ने बताया कि डिनोबली मोड,12नंबर,जोड़पोखर आदि जगहों में आंधी के कारण क्षतिग्रस्त हो गया है।जिसे हटाया जा रहा है।इसके बाद बिजली की समस्या का भी निदान किया जाएगा।हमलोग प्रयास में लगे हुए है।
इधर चासनाला के टीना दौड़ा में बिजली के पोल गिर जाने से बिजली बाधित है और क्षेत्र में अंधेरा कायम है।जिससे स्थानीय लोग परे शान देखे जा रहे है।बिजली मिस्त्री के द्वारा अथक प्रयास किया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *