झरिया । भारतीय जनता युवा मोर्चा धनबाद महानगर के जिला अध्यक्ष अमलेश सिंह के नेतृत्व में 100 मीटर लम्बी तिरंगा यात्रा देश भक्ति गानों के साथ निकाली गई .जो कतरास मोड़ से झरिया बाजार होते हुए चिल्ड्रन पार्क में समाप्त की गई . इस यात्रा में भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष चन्द्रशेखर सिंह ,भाजपा नेत्री रागिनी सिंह .प्रदेश प्रवक्ता प्रियंका रंजन व महामंत्री तमाल राय सहित सैकड़ो भाजपा कार्यकर्ता हाथों में तिरंगा लिए शामिल हुए .
इस दौरान जिला अध्यक्ष चंद्रशेखर सिंह ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि कारगिल विजय दिवस के उपलक्ष में भारतीय जनता जनता युवा मोर्चा द्वारा तिरंगा यात्रा निकाली गई . उन्होंने कहा कि इस दिन को हम सभी ने देखा है कि किस तरह से भारत विरोधी ताकते खासतौर से पाकिस्तान ने हमारे देश के अंदर कारगिल के पर्वत को कब्जा करने का का काम किया था .लेकिन प्रधानमंत्री स्वर्गीय पंडित अटल बिहारी वाजपेई के कुशल नेतृत्व और दृढ़ इच्छाशक्ति ने भारतीय सेना के सहयोग से उस कारगिल में आज के ही दिन सेना ने विजय हासिल किया था . उन्होंने कहा कि लंबे युद्ध के बाद विक्रम बत्रा जैसे हमारे सैकड़ों सैनिकों ने अपनी कुर्बानी देने का काम किया था .भारतीय जनता पार्टी आज अपने शहीदों के प्रति तिरंगा यात्रा के माध्यम से श्रद्धांजलि अर्पित करती है .
वही भारतीय जनता युवा मोर्चा धनबाद महानगर के जिला अध्यक्ष अमलेश सिंह ने कहा कि 26जुलाई को कारगिल विजय दिवस के उपलक्ष में देश के प्रत्येक जिले में तिरंगा यात्रा निकली गई .हम युवा मोर्च भी धनबाद जिले के झरिया विधानसभा क्षेत्र के कतरास मोड़ से 100 मीटर लम्बी तिरंगा यात्रा निकाल कर कारगिल में हुए शहीदों को नमन किये.
