सिंदरी । अस्मित न्याय मंच, सिंदरी द्वारा डीनोबिली स्कूल के दिवंगत छात्र अस्मित आकाश के चौथे स्मृति दिवस पर केडी कॉलोनी, रोहड़ाबांध में श्रद्धांजलि सभा आयोजित की गई। इस दौरान एक मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि दी गई और न्याय के लिए संघर्ष जारी रखने का संकल्प लिया गया।
मंच के संयोजक व सीपीएम जिला सचिव विकास कुमार ठाकुर ने कहा कि ४ वर्ष पूर्व स्कूल परिसर में हुई हत्या का अब तक खुलासा नहीं हो सका है। उन्होंने जांच में ढिलाई और सीसीटीवी फुटेज से छेड़छाड़ का आरोप लगाते हुए मामले को उच्च न्यायालय ले जाने की बात कही।
सभा की अध्यक्षता गौतम प्रसाद ने की। इस मौके पर अस्मित के पिता प्रफुल्ल कुमार स्वेन सहित कई लोगों ने श्रद्धांजलि अर्पित कर न्याय की लड़ाई जारी रखने का संकल्प लिया।
