ओडिशा के कटक स्थित SCB मेडिकल कॉलेज के ट्रामा केयर आईसीयू में सोमवार की अहले सुबह भीषण आग लगने से 10 मरीजों की मौत हो गई । आग लगने के बाद अस्पताल के कर्मचारी और दमकल विभाग ने त्वरित राहत – बचाव कार्य शुरू किया, जिससे कई मरीजों को सुरक्षित निकाला गया । अस्पताल के मेडिसिन विभाग की इमारत में स्थित ट्रॉमा केयर आईसीयू में भीषण आग लग गई थी । इस हादसे में अब तक कम से कम 10 मरीजों की मौत की खबर है । बताया जाता है की अहले सुबह लगभग 3 बजे ट्रॉमा केयर यूनिट की पहली मंजिल पर आग लगी । कुछ ही मिनटों में पूरी आईसीयू वार्ड में धुआं भर गया । उस समय वार्ड मे लगभग 23 गंभीर मरीज भर्ती थे, कुछ लाइफ सपोर्ट सिस्टम पर थे । वही अस्पताल कर्मियों ने अपनी जान पर खेल कर कई मरीजों को बचाया, इस दौरान अस्पताल के कई कर्मी भी आग की चपेट में आकर घायल हो गए हैं ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *