बिहार बॉर्डर से सटे नेपाल के इलाके में तीन लड़कियों का पेड़ से लटकता शव मिलने से हड़कंप मच गया। मामला नेपाल के दल्लेगांव (गणेश टोला) के पास का है। बताया जा रहा कि जिन लड़कियों का शव मिला है वो तीनों सहेलियां हैं। तीनों सहेलियों का एक साथ पेड़ से लटका शव मिलने से बॉर्डर इलाके में सनसनी फैल गई। नेपाल क्षेत्र में हुई इस घटना में तीनों मृतका नेपाल की रहने वाली बताई जा रही हैं।

बताया जा रहा कि जिन तीन लड़कियों के शव मिले हैं वो पास के चाय बागान में काम करती थी। हालांकि, घटना बिहार-नेपाल बॉर्डर से सटे नेपाल क्षेत्र में हुई है। फिर भी घटना के बाद बॉर्डर के पास रहने वाले लोगों में दहशत का माहौल है। घटना को लेकर किसी तरह का कोई खुलासा अभी सामने नहीं आया है। नेपाल पुलिस घटना की जांच में जुट गई है।

आखिर तीनों लड़कियों की मौत के पीछे क्या वजह है ये साफ नहीं हो सका है। इलाके में घटना को लेकर कई तरह की चर्चाएं हैं। कोई हत्या तो कुछ लोग आत्महत्या मान रहे हैं। हालांकि खबर लिखे जाने तक पुलिस की ओर से कुछ भी नहीं कहा गया है। जांच की जा रही है, जल्द ही मामले का खुलासा हो सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *