झरिया । भाजपा प्रदेश कार्य समिति सदस्य राजकुमार अग्रवाल ने कहा कि केंद्रीय बजट 2026 – 27 युवा, किसान, मिडिल क्लास व व्यवसाइयों सहित सभी वर्गों को ध्यान में रखते हुए देश हित में बनाया गया है । स्वास्थ्य और फार्मा क्षेत्र के लिए जनहितकारी है। एक हजार नए रिसर्च सेंटर, भारत को ग्लोबल फार्मा हब बनाने की दिशा, कैंसर, डायबिटीज एवं 7 दुर्लभ बीमारियों की दवाओं को सस्ता करने का कदम आम मरीजों के लिए बड़ी राहत है। इसके साथ ही मानसिक स्वास्थ्य सेवाओं का विस्तार, रांची स्थित CIP को मजबूती और 3 नए अखिल भारतीय आयुर्वेदिक केंद्रों की स्थापना स्वास्थ्य व्यवस्था को नया आयाम देगी । यह बजट शोध, किफायती इलाज और जनस्वास्थ्य को प्राथमिकता देते हुए भारत के स्वास्थ्य व्यवस्था को मजबूत करने वाला है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *