सिंदरी। शुक्रवार को महापौर प्रत्याशी अमित अग्रवाल पहुंचे सिंदरी स्थित साथी क्लब परिसर, दुर्गा मंदिर में पूजा-अर्चना कर धनबाद वासियों के लिए किया मंगलकामना, जिसके बाद सिंदरी वासियों ने अमित अग्रवाल को माला पहनाकर किया उनका भव्य रूप से स्वागत । इस अवसर पर बड़ी संख्या में समर्थक, स्थानीय नागरिक एवं पार्टी कार्यकर्ता उपस्थित रहे।कार्यक्रम की शुरुआत विधिवत पूजा-अर्चना से हुई, जिसमें क्षेत्र की सुख-समृद्धि, शांति और निरंतर विकास की कामना की गई।पूजा के उपरांत उपस्थित लोगों ने फूल-मालाओं और गगनभेदी नारों के साथ अमित अग्रवाल का गर्मजोशी से स्वागत किया। समर्थकों में खासा उत्साह और ऊर्जा देखने को मिली। पूरे परिसर में उत्सव जैसा माहौल बना रहा।इस मौके पर अमित अग्रवाल ने उपस्थित जनसमूह का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि सिंदरी सहित पूरे नगर के समग्र विकास के लिए वे पूरी निष्ठा, ईमानदारी और प्रतिबद्धता के साथ कार्य करेंगे। उन्होंने कहा कि सिंदरी में जो भी आवास की समस्या,सिंदरी औद्योगिक क्षेत्र में युवा बेरोजगारों को रोजगार दिलाना, महिलाओं को प्रशिक्षण कर रोजगार की व्यस्था कराना ,महिलाओं को महिला समूह बनाकर बैंकों से कम दर पर ब्याज पर लोन दिलाना एवं बेहतर शिक्षा,सिंदरी में स्वास्थ्य केंद्र का उचित व्यवस्था करेंगे, आदिवासियों को ज्यादा से ज्यादा लाभ दिलाने के लिए तत्पर रहेंगे।उन्होंने जनता से सहयोग और आशीर्वाद की अपील करते हुए कहा कि सभी के साथ मिलकर नगर को एक नई और सकारात्मक दिशा देने का प्रयास किया जाएगा।जनसंपर्क अभियान के तहत वार्ड संख्या 55 में कार्यक्रम
जनसंपर्क अभियान के तहत साथी क्लब दुर्गा मंडप, छठ तालाब के समीप, वार्ड नंबर 55 में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान स्थानीय लोगों के साथ संवाद के साथ-साथ लिट्टी-चोखा एवं कीर्तन का आनंद भी लिया गया। कार्यक्रम ने सामाजिक सौहार्द और आपसी जुड़ाव को और मजबूत किया।कार्यक्रम के अंत में उपस्थित लोगों ने एकजुट होकर क्षेत्र के उज्ज्वल भविष्य की कामना की और यह आयोजन शांतिपूर्ण एवं सफल माहौल में संपन्न हुआ।लगभग हजारों की भीड़ की संख्या देखी गई जिसमें महिलाएं एवं पुरुष युवा बच्चे शामिल रहे ।
