अभिषेक मिश्रा

चासनाला । लोकोबाजार मस्जिद मोहल्ला स्थित रियाजुल उलूम मदरसा प्रांगण में बुधवार को आंखों का निःशुल्क जांच शिविर का आयोजन किया गया।
इस दौरान आंखों का संपूर्ण जांच जैसे आंखों में पानी आना, आंखों में खुजली होना, मोतियाबिंद, आंखों में परदा होना, आदि की जांच अनुभवी चिकित्सक के द्वारा किया गया।जिसमे जरूरत के लोगों को जांच के दौरान दवा व मुफ्त चश्मा दिया गया।जांच के इस क्रम में लगभग चालीस महिला एवं पुरुषों की जांच की गई।

वहीं आयुष्मान कार्ड के बारे में जानकारी देते हुए बताया गया कि इसके माध्यम से भी हमारे इलाज किया जाता है। मौके पर डॉ अनिता कुमारी,अमन कुमार,डॉ पी के सिंह, रणजीत कुमार शाही के अलावे मस्जिद कमिटी के। जुबेर खान,मौलाना मोकिम,मौलाना कारी सिद्दीकी,मौलाना अबूजर, मौलाना जहांगीर, अफजल हुसैन अंसारी आदि उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *