अभिषेक मिश्रा
चासनाला । बैकवर्ड क्लास ओबीसी कोल इम्प्लाइज वेलफेयर एसोसिएशन के जिला कार्यालय डिगवाडीह में बुधवार को बैठक सह परिचर्चा का आयोजन किया गया। इस दौरान असंगठित क्षेत्र में काम करने वाले श्रमिकों को अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से एसोसिएशन के जिला अध्यक्ष मदन राम उपस्थित थे। बैठक की अध्यक्षता रामनाथ गोप ने की, जबकि संचालन दयाराम यादव ने किया।
इस दौरान मदन राम ने कहा कि असंगठित क्षेत्र में काम करने वाले श्रमिकों के सम्मान और उनके अधिकारों को लेकर यह कार्यक्रम आयोजित किया गया है। उन्होंने कहा कि बीसीसीएल, सेल, रेलवे और अस्पतालों में आउटसोर्सिंग के माध्यम से बड़ी संख्या में लोगों से काम कराया जा रहा है। इसके बावजूद कई श्रमिकों को न्यूनतम मजदूरी सहित अन्य निर्धारित सुविधाएं नहीं मिल पा रही हैं। उन्होंने कहा कि असंगठित क्षेत्र के श्रमिकों को उनका अधिकार दिलाने के लिए बैकवर्ड क्लास ओबीसी कोल इम्प्लाइज वेलफेयर एसोसिएशन लगातार आवाज उठाएगा। श्रमिकों की समस्याओं को संबंधित अधिकारियों के समक्ष रखा जाएगा और उनके हक की लड़ाई में संगठन उनके साथ खड़ा रहेगा।
कार्यक्रम के दौरान श्रमिकों को अंगवस्त्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर संगठन के पदाधिकारी, सदस्य एवं बड़ी संख्या में असंगठित क्षेत्र में कार्यरत लोग उपस्थित थे। बैठक में विचार रखने वालों में उचित महतो, रामदेव प्रसाद, सुबोध वर्मा, मनीष सिंह, चंदन कुमार, गोपी ठाकुर, इबरार अंसारी, मो इम्तियाज, गौतम कुमार, फागु रवानी, मो जसीम, किशोर रवानी, भगवान सिंह, दीपक कुमार यादव, आदि उपस्थित थे
