अभिषेक मिश्रा

चासनाला । ई जे एरिया भौंरा – सुदामडीह पांच नंबर रेलवे साइडिंग में कार्यरत 36 मजदूरों के द्वारा चार दिसंबर से चल रहे आंदोलन में पांच माह का बकाया वेतन भुगतान को लेकर ट्रांसपोर्टिंग एवं रैंक लोडिंग बंदी को असंगठित मजदूर मोर्चा के नेतृत्व में सैकड़ों मजदूरों द्वारा प्रदर्शन कर समर्थन दिया गया।
वहीं ई जे एरिया प्रबंधक एवं संवेदक के तानाशाही रवैया के खिलाफ जोरदार आंदोलन करने की घोषणा करते हुए कहा कि इससे उत्पन्न होने वाले क्षति का भी जिम्मेदार प्रबंधन होगा।जो अभी तक कुंभकर्णी नींद में सोई पड़ी है।
मौके पर मुख्य रूप से निताई महतो संयुक्त महामंत्री,B.C.K.U.सह सदस्य वेलफेयर बोर्ड, सन्तोष रवानी, रमेश महतो, महादेव महतो, संजय सुपकार, प्रदीप रवानी, नटवर भट्टाचार्य, रघुनंदन नोनिया, विजय पासवान,सिता देवी,झरी लाल रवानी, आदि उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *