अभिषेक मिश्रा
चासनाला । बीसीसीएल के सुदामडीह एएसपी कोलियरी के ओसीपी फायर पैच 2 आउट सोसिंग के विस्तारी करण में हाटताला बस्ती के विस्थापितों ने तत्काल पुनर्वास करने की माँग को लेकर मंगलवार को फायर पैच के मुख्य सड़क पर प्रबंधन के विरुद्ध प्रदर्शन व नारेबाजी की। तथा धरना पर बैठ गए। जिस कारण परियोजना का काम काज 4 घन्टे तक ठप हो गया।इस दौरान प्रबंधन एवं आन्दोलन करियो के साथ वार्ता हुई, जिसमें 12 जनवरी को प्रबंधन ने पुनः वार्ता कर ग्रामीणों की मांगों पर सकारात्मक पहल करने का आश्वासन दिया। जिसके बाद आंदोलन समाप्त हो गया।
ग्रामीणों का कहना है कि प्रबंधन द्वारा एक साल से ग्रामीणों को विस्थापन करने की मात्र आश्वाशन ही दिया जा रहा है। परन्तु विस्थापन की कोई व्यवस्था नहीं किया जा रहा है। उन्होंने कहा है कि परियोजना से काफी मात्रा में धूल कण फैल रहा है। जिस कारण ग्रामीणों को काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। आने जाने के लिए सड़क तक नहीं बचा है। प्रबंधन विस्थापन नीति के तहत यदि समुचित सुविधा के साथ विस्थापित करती है तो। सभी जाने को तैयार है। परन्तु प्रबंधन बार बार विस्थापन करने का आश्वासन देने के बावजूद कोई ठोस कदम नहीं उठा रही है।
वार्ता में पीओ सतेंद्र कुमार सिन्हा, सेफ्टी अधिकारी गुलाब सिंह के अलावें ग्रामीणों में संदीप कुमार, सिंह,पप्पू, विजय दे,आकाश मोदक, बासुदेव सुपकार, नेपाल सुपकार, बद्री रवानी, मंसूर अंसारी, बादल मोदक, शाहिद अंसारी, गौर बाउरी, अमल सुपकार, मंजू देवी, गायत्री देवी, रंजना देवी, लता देवी, चंचला देवी आदि उपस्थित थे।
