अभिषेक मिश्रा
चासनाला । सुदामडीह रिवर साइड स्थित किड्स एंजेल पब्लिक स्कूल परिसर मे रविवार को स्कूली छात्रों के द्वारा विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन किया गया।
सर्वप्रथम मुख्य अतिथि सेल के महाप्रबंधक उदय कुलकर्णी के द्वारा फीता काट, माल्यार्पण व दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम की शुरुआत की गई।
जिसमे कक्षा नर्सरी से दशम तक के बच्चों ने विषयानुसार तरह -तरह के मॉडल तैयार किया | नया सांसद भवन, लोकतंत्र के चार स्तम्भ,मॉडर्न टाउन, केदुआडीह गैस त्रासदी, पहलगाम अटैक, ऑपरेशन सुंदुर,जल प्रदुषण,वाटर पूरिफ़िएड, अर्थ क्विक अलार्म,कोल माइंस, गणेश मंदिर, ऑपरेशन सिंदूर, हाइड्रोलिक क्रेन, रॉबस्टिक,सती प्रथा, हिंदी, संस्कृत, नैतिक शिक्षा, सामान्य ज्ञान, जैसे विषयों के आधार पर उत्कृष्ट मॉडल बनाए गए थे
|मौके पर मुख्य अतिथि के रूप मे सेल के महाप्रबंधक मानव संसाधन उदय कुलकर्णी, सुदामडीह थाना के पुलिस अवर निरीक्षक मो अफ़रोज़,भाजपा के पूर्व उपाध्यक्ष उमेश यादव, पूर्व मण्डल अध्यक्ष अभिषेक पाण्डेय,शशि कांत निराला, रंजय सिंह, डेविड सिंह उपस्थित रहे
इस दौरान |कार्यक्रम मे लक्की ड्रा के द्वारा प्रथम पुरस्कार रतृषा घोष,द्वितीय पुरस्कार अर्चना,तृतीय पुरस्कार प्रतिमा कुमारी के अभिभावकों दिया गया।
वहीं कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सेल के महाप्रबंधक मानव संसाधन उदय कुलकर्णी ने पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि बच्चों ने बहुत ही सुंदर ढंग से अपने अंदर की प्रतिभा को प्रदर्शनी के द्वारा उतरा है।जो बहुत ही सुंदर है। इसकी जितनी भी प्रासशा की जाय कम है।यही बच्चे देश के भविष्य है।
कार्यक्रम को सफल बनाने मे संस्थापक नागेश्वर प्रसाद, मीरा श्रीवास्तव, निर्देशक विशाल श्रीवास्तव, प्रबंधक ज्योति श्रीवास्तव, प्राचार्या नम्रता श्रीवास्तव, भरत श्रीवास्तव,सुजल मुखर्जी, प्रकाश, विजय, अजीत, तेजूउद्दीन, संगीता, कविता, सुषमा, पुतुल, माही, किरण, अन्नू, प्रियंका, निक्की, निभा, साधना, रुम्पा, रूपाली, मनीषा, ज्योति, रीना, पूनम, सोनाली इत्यादि का सराहनीय योगदान रहा |
