अभिषेक मिश्रा
चासनाला । सुदामडीह थाना क्षेत्र स्थित मोहनबनी बिरसा पुल पर सी आई एस एफ के जवानों ने सोमवार की सुबह जांच के क्रम में अवैध कोयला लदा ट्रेलर संख्या j h०२,b h/४४५७ जप्त किया। वहीं सूचना पर सुदामडीह पुलिस बिरसा चेकपोस्ट पहुंच अपने कब्जे में ले सुदामडीह थाना ले आई है। बताया जाता है कि ट्रेलर अवैध कोयला लदा बिरसा पुल के रस्ते चांदनकियारी की ओर जा रही थी।जिसे सी आई एस एफ ने जांच के दौरान पूछ ताक्ष के दौरान जप्त किया है। जप्त किया गया ट्रेलर पर मोनू इंटरप्राइजेज अंकित है। वहीं इस मामले में सुदामडीह थाना प्रभारी राहुल कुमार सिंह ने बताया कि सी आई एस एफ के द्वारा पकड़ कर ट्रेलर कोयला लदा दिया गया है।जिसके कागजात की जांच की जा रही है।अगर गलत हुआ तो कारवाही की जाएगी।
