निशिकांत मिस्त्री

जामताड़ा । फतेहपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत कैराबनी स्थित राज होटल में शनिवार को पुलिस ने छापेमारी कर बड़े सेक्स रैकेट का पर्दाफाश किया है। जानकारी के अनुसार छापेमारी के दौरान मुख्य सरगना पप्पू राणा और एक युवती को गिरफ्तार किया गया। दरअसल, पुलिस को सूचना मिली थी कि एक होटल में जिस्मफरोशी का धंधा चल रहा है। नाला एसडीपीओ मनोज कुमार महतो के नेतृत्व में पुलिस ने टीम बनाकर होटल पर छापा मारा। इस दौरान पुलिस ने मुख्य सरगना पप्पू राणा एवं एक लड़की को पकड़ लिया एवं ग्राहक भागने में सफल रहे। सूत्र के अनुसार कैराबनी स्थित राज होटल में देह व्यापार का अवैध धंधा वर्षो से चलाया जा रहा था। जहां झारखंड एवं बंगाल के विभिन्न इलाकों से युवतियों को लाकर ग्राहकों को उपलब्ध कराया जाता था। यह गतिविधि काफी लंबे अरसे से गुप्त तरीके से चलाई जा रही थी। जिसकी शिकायतें लगातार पुलिस तक पहुंच रही थी। लड़की के साथ पकड़े गए मुख्य सरगना पप्पू राणा एवं युवती को गिरफ्तार कर पुलिस ने कार्रवाई शुरू कर दी है। छापेमारी अभियान में कुंडहित इंस्पेक्टर मिन्हाज आलम, नाला इंस्पेक्टर बिहारी मरांडी समेत अन्य मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *