धनबाद । जिला अंतर्गत मैथन डेम, गोगना मे महान शिक्षाविद देश के प्रथम स्वक्षता के जनक संत गाड़गे, महाराज के 69 वां परिनिर्वाण दिवस, साथी जुगल भुइयाँ (भारतीय बौद्ध महासभा )के जिला उपाध्यक्ष के नेतृतित्व मे संपन्न हुआ / गाड़गे बाबा के तस्वीर पर पुष्प चढ़ा कर श्रद्धा सुमन अर्पित किया /जिसमे मुख्य अतिथि के रूप मे साथी प्रेम बच्चन जिला अध्यक्ष उपस्थित हुए और उन्होंने अपने प्रबोधन में कहा जिन परिस्थितियों मे गाड़गे बाबा ने शिक्षा का विस्तार किया आज के आधुनिक परिवेश मे अत्यंत प्रेरक है बताया / मान्यवर बच्चन साहब ने सामुदायिक प्रयास को यदि सम्यक दृष्टि के साथ सम्यक प्रयास से सम्यक कर्म को सहजता से अंजाम दिया जा सकता है / यदि हमारा संकल्प सम्यक हो / इस दिशा मे आगे बढ़ने के लिए सम्यक प्रतिज्ञा की जरूरत है / सभा मे चंद्रशेखर आर्या, कैलाश रजक, काजल बाउरी, विपिन बिहारी मंडल, अरुण बौद्ध, शंकर भुइयाँ, सहित दर्जनों साथी उपस्थित हो संकल्प लिया और अंतिम मे वनंभोज किया

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *