अभिषेक मिश्रा

चासनाला । नागरिक सुरक्षा एवं आपदा विभाग के राज्य सचिव राजेश कुमार शर्मा शनिवार को चासनाला स्थित माता कल्याणेश्वरी मंदिर पहुंच पूजा- अर्चना कर राज्य की जनता के लिए सुख, शांति एवं खुशहाली की मन्नतें मांगी। स्थानीय लोगों ने बताया कि सचिव की माता कल्याणेश्वरी में गहरी आस्था है। वे लंबे समय तक सिंदरी में रहे हैं। पूजा के दौरान झरिया अंचल अधिकारी मनोज कुमार, नगर निगम झरिया के सीटी प्रबंधक विश्वनाथ भगत, अनुराग सिंह, अमित पांडेय, शाहिद रजा आदि थे। वहीं सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पाथरडीह थाना के सअनि विनोद सिंह पुलिस बल के साथ मुस्तैद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *