अभिषेक मिश्रा
चासनाला । पाथरडीह अजमेरा स्थित किड्स एंजेल पब्लिक स्कूल परिसर मे शनिवार को विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन किया गया । जिसमे कक्षा नर्सरी से दशम तक के बच्चों ने विषयनुसार तरह -तरह के मॉडल तैयार किया गया जिसमें नया सांसद भवन, लोकतंत्र के चार स्तम्भ,मॉडर्न टाउन, केदारनाथ,जल प्रदुषण,कोल माइंस, गणेश मंदिर, ऑपरेशन सिंदूर, हाइड्रोलिक क्रेन, रॉबस्टिक, चार वेद, गुरुकुल और मुनि आश्रम,बाल विवाह, अहमदाबाद प्लान क्रैश, हिंदी, संस्कृत, नैतिक शिक्षा, सामान्य ज्ञान, जैसे विषयों के आधार पर उत्कृष्ट मॉडल बनाए गए थे । इस दौरान मुख्य अतिथि के रूप मे वार्ड 51के पूर्व पार्षद सोमित सुपकर,ध्रुव हरि, इरफ़ान खान, जगदीश चंद्र रवानी,भाजपा के पूर्व उपाध्यक्ष उमेश यादव, पूर्व मण्डल अध्यक्ष अभिषेक पाण्डेय भोजू रवानी, दीपक मिश्रा,शशिकान्त निराला उपस्थित रहे |कार्यक्रम मे लक्की ड्रा के द्वारा प्रथम पुरस्कार राधाष्टमी, द्वितीय पुरस्कार अंकुर पाठक,तृतीय पुरस्कार खुशी कुमारी के अभिभावकों दिया गया । कार्यक्रम को सफल बनाने मे निर्देशक विशाल श्रीवास्तव, प्रबंधक ज्योति श्रीवास्तव, प्राचार्या नम्रता श्रीवास्तव, भारत श्रीवास्तव, आनंद, अजीत महतो, मामोन दास, गंगा महतो, स्वीटी, अर्चमा झा, संगीता, निशा, नेहा,प्रिया, रानी,आवेदा कल्याणी,लक्ष्मी, अजय, विनय झा,इत्यादि लोगो का सराहनीय योगदान रहा ।
