अभिषेक मिश्रा
चासनाला । चासनाला बस्ती स्थित बीसीकेयू कार्यालय में शुक्रवार को सीटू के संस्थापक कॉ बी टी रणदिवे का 121 वाँ जन्म शताब्दी समारोह क्रांतिकारी उद्घोष के साथ मनाया गया। कार्यक्रम के सर्व प्रथम कॉ बी टी रणदिवे के तस्वीर पर माल्यार्पण किया गया तथा दो मिनट का मौन रख श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इस दौरान शोक सभा को सम्बोधित करते हुए बीसीकेयू के केन्द्रीय कार्यकारी अध्यक्ष व सीटू के राज्य सचिव सुन्दर लाल महतो व बीसीकेयू के सचिव योगेन्द्र महतो ने कहा कि कॉ बी टी रणदिवे ने प्रतिष्ठानों के मालिकों द्वारा मजदूरों के साथ किया जा रहा शोषण और अत्याचार को देखते हुए 30 मई 1970 में सीटू का स्थापना किया था। जो आज सीटू देश में सबसे बड़ी ट्रेड यूनियन साबित हो रही है।
उन्होंने कहा कि कॉ रणदिवे के नेतृत्व में मजदूर आंदोलन को धार मिला और प्रबंधन के साथ लगातार हुई आंदोलन में जीत हासिल हुई थी। उन्होंने कहा कि आज भी शोषक वर्ग के खिलाफ एक जुट होने की जरूरत है। कहा कि केंद्र सरकार मजदूर विरोधी 4 लेबर कोड कानून लाकर मजदूरों का हक छीनने का प्रयास कर रही है। जिसे कभी बर्दास्त नहीं किया जाएगा। और 4 लेबर कोड कानून को हर हाल में रद्द करना होगा। इस मौके पर योगेन्द्र महतो, महाबीर दास, अरूण यादव, गोपाल लाल, जितेंद्र मिश्रा,संजीव कुमार महतो,कंचन महतो, रज्जप अंसारी,प्रेम कुमार, आदि शामिल थे।
