अभिषेक मिश्रा

चासनाला । पाथरडीह मोहन बाजार निवासी शिक्षक व एल आई सी एजेंट आर के सिन्हा के पुत्र साकेत कुमार सिन्हा नें यूपीएससी द्वारा आयोजित इण्डियन इंजीनियरिंग सर्विसेज़ 2025 परीक्षा में मेकेनिकल इंजीनियरिंग में ऑल इंडिया रैंक 31 प्राप्त कर अपने माता पिता और जिले का नाम रौशन किया है। प्रीलिम्स, मेंस और इंटरव्यू के बाद 17.12.2025 को यूपीएससी द्वारा रिजल्ट घोषित किया गया ।

साकेत कुमार सिन्हा नें अपनी दसवीं और बारहवीं की परीक्षा चासनाला एकाडमी स्कूल से पास आउट के बाद बी टेक की पढ़ाई बी आई टी सिन्द्री से पूरी की थी। और साल 2018 से ओएनजीसी राजामुंद्री में बतौर एग्जीक्यूटिव इंजीनियर पद पर अपनी सेवाएँ दे रहे हैं। साकेत के पिताजी आर के सिन्हा मोहन बाज़ार पोस्ट ऑफिस के पीछे में अपनी विद्यालय चलाते थे। और माँ मुनि प्रतिमा गृहणी है। साकेत के बड़े भाई पीयूष कुमार सिन्हा केनरा बैंक गुड़गाँव में वरिष्ट प्रबंधक हैं जबकी इनकी बड़ी बहन अपराजिता कुमारी बैंक ऑफ़ इंडिया बोकारो में प्रबंधक है। साकेत की भाभी सोनाली वर्मा एलआईसी ऑफ़ इंडिया गुड़गाँव में कार्यरत है।

साकेत के इस उपलब्धि से सभी में ख़ुशी की लहर है। साकेत नें वर्ष 2018 में गेट की परीक्षा में ऑल इंडिया रैंक 71 प्राप्त किया था। साकेत कुमार सिन्हा अपने इस सफलता का श्रेय अपने माता पिता के मेहनत आशीर्वाद और अपने कठिन परिश्रम को देते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *