अजय कुमार जीतू
कतरास । मोड़ीडीह कोलियरी के अंतर्गत तेतुलमुडी कोलियरी में संचालित हिलटॉप हाई राईज प्राइवेट लिमिटेड आउटसोर्सिंग कंपनी में सुरक्षा के साथ कोयला का उत्पादन का जायजा लेने के लिए आउटसोर्सिंग कंपनी के व्यू पॉइंट में गुरुवार को सीएसआर के चेयरमैन श्रीमती शशी सिह पहुंची। जहां तेतुलमुडी कोलियरी के परियोजना पदाधिकारी अरबिंद कुमार झा, तथा आउटसोर्सिंग कंपनी के डायरेक्टर नवीन तुलसियान, कंपनी के जीएम अंजय सिह, ने श्रीमती शशी सिह को बुके भेट कर स्वागत किये।सीएसआर के चेयरमैन श्रीमती शशी सिह ने परियोजना के व्यू प्वाइंट पर खड़े होकर माइंस फेस से ओबीआर कोयला उत्पादन डिस्पेच का निरक्षण की।
जिसके पश्चात बीसीसीएल तथा आउटसोर्सिंग कंपनी के अधिकारियों ने परियोजना से सुरक्षा के साथ कोयले का उत्पादन एवं ओबीआर डिस्पेच के बारे में विस्तार से जानकारी दिये।तबपश्चात सीएसआर के चेयरमैन श्रीमती शशी सिह ने बीसीसीएल और आउटसोर्सिंग कंपनी के अधिकारियों को सुरक्षा के साथ काम करने पर हौसला अफजाई करते हुए भूरी-भूरी प्रशंसा की।इस मौके पर सिजुआ एरिया पांच के महाप्रबंधक जितेंद्र मल्लिक, एरिया सेफ्टी मैनेजर जेके जैसवाल,कोलियरी मैनेजर कृष्ण मोहन यादव,आदि दर्जनाधिक बीसीसीएल और आउटसोर्सिंग कंपनी के अधिकारियों मौजूद थे।
