बलियापुर । शनिवार को धनबाद जिले के बलियापुर प्रधानखंटा के चारकीडुंगरी से दिल दहला देने वाली एक घटना सामने आई है । चार दिन से बंद घर में मां-बेटे के शव मिलने से क्षेत्र में मचा हड़कंप मच गया । घटना की जानकारी जंगल में लगे आग की तरह पूरे क्षेत्र में फैल गई और भारी संख्या में स्थानीय लोग मौके पर जुट गए हैं । स्थानीय लोगों के अनुसार एक घर के अंदर तेज दुर्गंध आ रही थी । इसके बाद लोगों ने मामले की जानकारी बलियापुर पुलिस को दिया । सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची बलियापुर पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से घर के अंदर जाकर देखा तो मां बेटे का शव पड़ा था । आशंका जताई जा रही है कि बेटा कई दिनों से बीमार था, इलाज के अभाव के कारण मां बेटा ने आत्महत्या कर लिया होगा । मृतक माँ की पहचान नोमा गोराई व बेटे की पहचान कालीपोदो गोराई के रूप में हुई है । पुलिस शव को कब्जे में लेकर आगे की प्रक्रिया में जुट गई है । हालांकि खबर लिखे जाने तक जिला प्रशासन की ओर से कोई भी आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *