कुमार अजय

सरदार वल्लभभाई पटेल स्वभावतः संत थे — रविराज शर्मा

धनबाद। शनिवार को जय धरती मां फाउंडेशन के केंद्रीय कार्यालय धार जोड़ी धनबाद में सरदार वल्लभभाई पटेल जयंती पखवारा के दूसरे दिन मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रवि राज शर्मा नगर आयुक्त धनबाद ने सरदार वल्लभभाई पटेल के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया । अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि सरदार वल्लभभाई पटेल जिन्हें हम लौह पुरुष के नाम से जानते हैं, अनेकता में एकता के संवाहक थे। उनके अथक प्रयास से ही स्वतंत्र भारत के सभी रियासत भारतीय संघ में सम्मिलित हो पाए थे । सरदार वल्लभभाई पटेल का जीवन सादगी का मिसाल था । वह स्वभावतःसंत की तरह रहा करते थे। वह आजाद भारत के पहले उप प्रधानमंत्री बने लेकिन तब भी उन्होंने अपने लिए सरकारी बंगला नहीं लिया। उनके घर में आने वाले मेहमानों को भी सादा चाय बिस्किट परोसे जाते थे ।पत्नी की मृत्यु के बाद उन्होंने दूसरी शादी नहीं की और बच्चों को सादगी सिखाई । बेटी मनी बेन उनके कपड़े धोती और खाना बनाती थी । पटेल कभी बीमार पड़ते तो भी दवाइयो पर खर्च नहीं करते, इसके बजाय वह प्राकृतिक उपचार करते थे, अर्थात सादगी के मिसाल थे सरदार वल्लभभाई पटेल। हमें उनके जीवन चरित्र को अपनाना चाहिए और अपना जीवन देश के लिए समर्पित कर देना चाहिए। सरदार वल्लभ भाई पटेल जयंती समारोह में विशिष्ट अतिथि के रूप में रूप से सहायक नगर आयुक्त प्रकाश कुमार , जय धरती मां फाउंडेशन के संस्थापक रवि कुमार निषाद, सह संस्थापक रंजीत कुमार, संकल्प एजुकेशन के निदेशक सह जय धरती मां फाउंडेशन के जिला सचिव सहदेव महतो, कार्यक्रम प्रभारी शमशेर अली, राम जी निषाद धर्मेंद्र निषाद पप्पू कुमार अजय निषाद आदि उपस्थित है कार्यक्रम को सफल बनाने में जनजातीय कल्याण पदाधिकारी सुधीर हेंब्रम, वरिष्ठ सलाहकार शंकर किशोर महतो, डॉक्टर रविंद्र कुमार विश्वकर्मा, डॉक्टर शैलेंद्र कुमार आदि का सराहनीय योगदान रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *