अभिषेक मिश्रा
चासनाला। सेल कोलियरी डिवीजन अंतर्गत चासनाला कोलियरी के कर्मचारियों को सेवानिवृत्त होने के दिन ही उनका ग्रेच्युटी भविष्यनिधि की राशि का भुगतान करने, सेल के अस्पताल में मरीजों के लिए भेंटीलेटर व्हीलचेयर ,जैसे सुविधा युक्त एम्बुलेंस की व्यवस्था करने ताकि आपात स्थिति में कर्मियों को बेहतर सुविधा दिया जा सके सहित 16 सूत्री मांगों को लेकर यूनाइटेड कोल वर्कर्स यूनियन के बैनर तले मजदूरों ने सेल के चासनाला मुख्य महाप्रबंधक कार्यालय गेट समक्ष प्रदर्शन व नारेबाजी की।तथा प्रतिनिधि मंडल ने मुख्य महाप्रबंधक को एक16 सूत्री माँग पत्र सौंपा।
जिसमें 15 दिनों के अंदर मांगें पूरी नहीं होने पर तीव्र आंदोलन की चेतावनी दी है।
वक्ताओं ने कहा कि प्रबंधन द्वारा प्रत्येक कर्मचारियों को उनके कार्य के अनुसार ग्रेड और पदनाम देना होगा,सेल कर्मचारियों व ठेका मजदूरों को वार्षिक अवकाश सुनिश्चित किया जाय,कोलियरी क्षेत्र में जर्जर सड़क की मरम्मति और रोशनी की व्यवस्था तत्काल किया जाय आदि मांगें शामिल है। उन्होंने कहा कि प्रबंधन यदि 15 दिनों के अंदर यूनियन के मांगों पर सकारात्मक पहल नहीं किया तो बाध्य होकर मजदूर तीव्र आंदोलन करने को बाध्य होंगे। जिसमें ओधोगिक अशांति के लिए प्रबंधन की जिम्मेवारी होगी।
मौके पर सेल कर्मियों में अमल राज शेखर उर्फ राजू , दिलीप महतो, शेख बेलाल, मो: सलाउद्दीन, उदय पासवान, विधुत मोदी के अलावें ठेका कर्मियों में मो: अकबर, विशाल कुमार महतो, मो: ताहिर, हीरा सिंह, कृष्णा हरि, रोबिन महतो आदि मौजूद थे।
