अभिषेक मिश्रा

चासनाला । पूर्व मध्य रेलवे के पीसीएमई अतुल प्रियदर्शी एवं सीनियर डी एम ई कोडिनेशन रविश रंजन की टीम शुक्रवार को पाथरडीह के दौरे पर पहुंचे।इस दौरान टीम के अधिकारियों ने पाथरडीह बाजार स्टेशन ,रेलवे यार्ड, कैरेज विभाग,लोको फ्रंट डिपो, शिक् लाइन,एम टी यार्ड, मॉडलिंग यार्ड,न्यू रेलवे स्टेशन आदि जगहों का बारी बारी से निरीक्षण किया। वहीं कौंसिल सभा कक्ष में रेल अधिकारियों के साथ बैठक कर कई दिशा निर्देश दिए।
इस दौरान उन्होंने पत्रकारों को बताया कि रेल कर्मचारियों द्वारा बेहतर कार्य किया जा रहा है।इसे देखकर काफी खुशी हुई है। उन्होंने ने गुड्स लोडिंग अनलोडिंग की प्रशंसा की।बरवाडीह की तरह आर ओ एच के निर्माण के संबंध में पूछे जाने पर कहा कि एक माह पूर्व हमने पदभार ग्रहण किया है अधिक जानकारी नहीं मिल पाई है। मौके पर अधिकारियों में डिप्टी सी एम ई चंद्र शेखर प्रसाद,सीनियर सी डी ओ रणधीर कुमार आदि शामिल थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *