कुमार अजय
कतरास । शक्ति ग्राम विकास संघ के पूर्व सचिव एवं शक्ति मेला समिति के अध्यक्ष आजाद सिजुआ निवासी रंजीत महतो के निधन पर शहीद शक्ति नाथ महतो स्मारक इंटर महाविद्यालय प्रांगण में श्रद्धा सुमन अर्पित कर उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की गई। महाविद्यालय प्राचार्य डॉ अरुण कुमार महतो ने कहा कि एक महान व्यक्तित्व,मिलनसार स्वभाव,मृदभाषी एवं महाविद्यालय के लिए योगदान देने वाले शख्स को हमने हमेशा के लिए खो दिया। यह एक अपूर्णीय क्षति है। मौके पर प्रो रमेश प्रसाद, प्रो राखेहरी महतो, प्रो अविनाश कुमार, प्रो समीर कुमार महतो, प्रो मनोज कुमार महतो, प्रो मेघनाथ महतो, प्रो राकेश कुमार महतो, प्रो दिनेश मधेशिया, प्रो राजकुमार प्रसाद , प्रो पंचानन सिंह चौधरी , प्रो शेखर महतो, प्रो चमन महतो, प्रो संजय गोप, नेहा कुमारी, मोहित कुमार महतो , जितेंद्र महतो, तेंदुलकर भट्ट, चक्रधर महतो , अभिमन्यु महतो, मोहित महतो, लालू महतो, भुनेश्वर महतो, शांति देवी , लाजवंती देवी, अनीता देवी, फूल कुमारी, शंकर महतो, प्रदीप महतो, पंकज महतो एवं छात्र छात्राए मौजूद रहें।
