अभिषेक मिश्रा
चासनाला । पाथरडीह कोल वाशरी स्थित मिवान स्टील( मोनेट ) कोल वाशरी के आर ओ एम विभाग, हापड, स्टोर सड़क पर फैल रही भारी प्रदूषण की रोक थाम के लिए 24 घन्टे पानी का छिड़काव करने,सीएसआर के तहत अगल बगल गाँवों का विकाश करने,एसआईएस के जवानों को 12 घन्टे की जगह 8 घन्टे काम लेने सहित19 सूत्री मांगों को लेकर जनता मजदूर संघ बच्चा गुट के बैनर तले 1 नवम्बर से आहूत मजदूरों का दो दिवसीय धरना प्रदर्शन एवं 3 नवम्बर से चक्का जाम हड़ताल की चेतावनी पर प्रबंधन व यूनियन प्रतिनिधियों के साथ गुरुवार को हुई वार्ता के बाद वापस ले लिया गया है।
बीसीसीएल के पाथरडीह कोल वाशरी के पीओ कार्यालय में गुरुवार को प्रबंधन की ओर से जनता मजदूर संघ बच्चा गुट के प्रतिनिधियों की एक बैठक बुलाई गई। जिसमें यूनियन की अधिकांश मांगों पर प्रबंधन ने सहमति जताई है। जबकि कुछ मांगों पर उच्च प्रबंधन से वार्ता कर सकारात्मक पहल करने की आश्वासन दिया। जिसके बाद आंदोलन वापस ले लिया गया है।
मजदूरों के मांगों में मिवान स्टील (मोनेट) कोल वाशरी के बी ओ बी आर में भाटडीह के बेरोजगार युवकों को रोजगार दिया जाय। प्लांट में दुर्घटना होने पर 24 घन्टे एम्बुलेंस को वयस्था होना चाहिए। प्रबंधन को मजदूरों को पीने का पानी रेस्ट हाउस की व्यवस्था करनी होगी। आरती देवी को विस्थापन का बकाया 20 हजार रुपये की राशि का अविलम्ब भुगतान किया जाय। मोनेट एवं एसीबी के ठेका मजदूरों का दुर्गा पूजा के अवसर पर मिलने वाली बोनस की राशि का भुगतान जल्द किया जाय आदि मांगे शामिल है।
वार्ता में बीसीसीएल के पाथरडीह कोल वाशरी के परियोजना पदाधिकारी भूदेव कुमार, प्रबंधक मानव संसाधन संजय कुमार, यूनियन प्रतिनिधियों में उमा शंकर शाही, मल्लू सिंह, भोला प्रसाद, हरेमुरारी महतो, सोमनाथ हजारी, इंद्रजीत महतो, संतोष पांडेय, उमेश महतो, मनोज कुमार शर्मा, अभिषेक पंडित, रविन्द्र ओझा, विजय कुमार महतो, बिरेन्द्र कुमार महतो आदि उपस्थित थे
