अभिषेक मिश्रा
चासनाला । बीसीसीएल के दंगाल धौडा स्थित श्रमिक कल्याण केंद्र परिसर में आज बुधवार को स्थानीय लोगों के द्वारा एक बैठक बुलाई गई।जिसमें सभी ट्रेड यूनियन के प्रतिनिधि के अलवर समाज के बुद्धिजीवी लोग उपस्थित थे। बैठक का मुख्य उदेस्य था कि भूलन बरारी में स्थित दुर्गा मंदिर को श्रमिक कल्याण केंद्र में स्थापित करने का विरोध करते हुए स्थानीय लोगो का कहना है की इस क्षेत्र में सिर्फ यही एक जगह बचा हुआ है।जो यहां के आसपास के लोगों को शादी विवाह के कार्य में आता ही है साथ में बच्चों के खेलने या सामाजिक कोई भी काम में लाया जाता है।जो अब बीसीसीएल प्रबंधन व आउट सोसिंग को रास नहीं आ रहा है।उनके मंशा को हम सब किसी भी हाल में पूरा नहीं होने देंगे।
वहीं मौके पर पहुंचे माले नेता सबूर गोराई ने संबोधित करते हुए कहा की यहां आउट सोसिंग के दलालों तथा बीसीसीएल प्रबंधन की मंशा हर हाल में पूरा नहीं होने दिया जाएगा कहा कि यह स्थान श्रमिकों के कल्याण कार्य के लिए बीसीसीएल के माध्यम से बनाया गया था। यहां शादी विवाह,संस्कृतिक तथा हर तरह के सामाजिक काम किया जाता रहा है।अगर मंदिर ही बनाना है तो एन बीसीसी के कालोनी में बनाया जाय काफी जगह है।लगभग ६सौ घरों की कालोनी है।अगर प्रबंधन अपनी मनमानी करती है तो इसके लिए सभी ट्रेड यूनियन मिल उग्र आंदोलन करने को बाध्य होंगे।जिसकी सारी जिम्मेदारी आउट सोसिंग,बीसीसीएल प्रबंधन की होगी।
वहीं ज म स कुंती गुट के क्षत्रिय अध्यक्ष सुदर्शन प्रसाद ने कहा की प्रबंधन सोच समझ कर कदम उठाए मंदिर की स्थापना करना है तो और भी जगह है। कहा की यहां एक मात्र यही स्थान है जहां यहां के लोगों को हर मौके पर काम आता है।प्रबंधन बिना सोचे समझे शौचालय को बेवजह तोड़ दिया गया है।जो कोई भी कार्यकम में काम आया करता था। कहा कि एक समय था इसी स्थान पर महिला को सिलाई शिलाई सिखाने के साथ साथ बीसीसीएल के द्वारा हर तरह के कार्यक्रम मजदूरों के हित में किया जाता था।
मौके पर ट्रेड यूनियन जय प्रकाश पाण्डेय,यशवंत सिंह, महेश सिंह,विमल राय,नजाम अंसारी,दिलीप सिंह,मनोज कुमार ,सुदर्शन यादव,महिप सिंह,सुदर्शन प्रसाद के अलावे स्थानीय लोगो में विकास कुमार सिंह,दीपक यादव,विशाल in विश्वकर्मा,राहुल कुमार,विप्लव राय,तथा दर्जनों महिलाएं मौजूद थी।
