अभिषेक मिश्रा
चासनाला । सुदामडीह थाना क्षेत्र स्थित डंगालधौड़ा निवासी मनोज राजभर,एवं रमेश केशरी के घर में बीती रात अज्ञात चोरों ने पीछे से फांद घर का दरवाजा तोड़ कर अलमारी में लाखों रुपए के कीमती सामान ,जेवर,नगदी ले कर हुए फरार।
स्थानीय पड़ोस के लोगों ने बताया केसरी के परिजन अपने घर बरवाअड्डा छठ करने गए थे तथा मनोज राजभर भी अपने गांव गया हुआ है इसी क्रम में चोरों ने घटना को अंजाम दिया है।सूचना पर रमेश केशरी व ज्योति केशरी अपने घर आज पहुंची है। ज्योति केशरी ने पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि मै छठ पूजा को लेकर अपने घर बरवाअड्डा गई थी।पड़ोस से सूचना दी गई कि आपका दरवाजा खुला है आ जाए सूचना पर मैं आई हु।उन्होंने कहा कि अलमारी में रखा हुआ गला का सोने की चैन,एक मंगलसूत्र,एक सोने की टिका,सोने की बाला, चांदी का पायल के साथ घर में रखा हुआ नगदी एक लाख की चोरी गई है।जिसकी कीमत लगभग दस लाख बताई गई है। उन्होंने कहा कि पतिदिन फोन से बातचीत कर हालचाल लिया करती थी।कल काफी वर्षा होने के कारण चोरों ने फायदा उठाया है।
स्थानीय पिंटू कुमार ने बताया की दो घरों में चोरी हुई है।लेकिन दूसरे मनोज राजभर अपने गांव पर हैं उन्हें भी इस घटना की जानकारी दे दी गई। ओ कल शुक्रवार को यहां आ जाएंगे तब चोरी गए समानों का पता चल सकेगा। वहीं सूचना पर सुदामडीह पुलिस घटना स्थल पहुंच मामले की जानकारी ने जांच में जुट गई है।आज के इस घटना से स्थानीय लोगो में भय का माहौल व्याप्त है। लगातार यह दूसरी घटना सुदामडीह थाना क्षेत्र में घटी है।
