अभिषेक मिश्रा
चासनाला । सुदामडीह थाना परिसर में गुरुवार महा पर्व छठ पूजा को लेकर शांति समिति की एक बैठक आयोजित की गई। जिसकी अध्यक्षता मुख्य अतिथि सी आई आशुतोष कुमार व संचालन समाजसेवी मौसम महंती ने किया। इस दौरान शांति समिति के आए हुए सदस्यों ने अपने अपने क्षेत्र के समस्याओं से अवगत कराया। वहीं इस बारे में सी आई आशुतोष कुमार ने कहा कि हर घाट का निरीक्षण किया गया है।साफ सफाई, गोता खोर,लाइटिंग की व्यवस्था इंतजाम हर हाल में होना चाहिए प्रशासन का भी हर संभव सहायता होगी।ताकि छठ व्रतियों को किसी तरह की असुविधा न हो सके ।जिसमें आए हुए सदस्यों ने अपनी अपनी सहमति जताई है। मौके पर सी आई आशुतोष कुमार, सुदामडीह थाना प्रभारी राहुल कुमार सिंह, मो अफरोज, मोलेन मुरमुर स अ नि मो करीम ,एन के सिंह एवं शांति समिति के सदस्यों में पार्षद चंदन महतो,बी के साहू, दिलीप कुमार,योगेंद्र महतो,गणेश ठाकुर,सुरेन्द्र साव, छोटू मंडल,मनोज कुमार,गोलू कुमार,दीपक यादव,शंभू पांडे, आदि उपस्थित थे।
