कुमार अजय
खुशियां बांटना ही दिवाली है। रवि प्रजापति
कतरास । हर वर्ष के तरह इस बार भी दीपावली के शुभ अवसर पर आदर्श युवा संगठन के सदस्यों के द्वारा तेतुलमारी के कुष्ठ अस्पताल में सुखा राशन,मिठाई, मोमबत्ती, दिया बाती, पताका का वितरण किया। संस्था के सदस्यों ने मीडिया को बताया कि चार वर्षों से लगातार दान करते आ रहे है।आगे भी सामाजिक व जनहित कार्यों में भागीदारी रहेगी।मौके पर अमित सागर उर्फ रवि प्रजापति, दुर्गेश कुमार, रणवीर कुमार, रवि शंकर साहनी, दीपक सिंह, विजय महतो, आयुष राज साहनी सहित अन्य लोग मौजूद थे।
