अभिषेक मिश्रा

चासनाला । चंदनकियारी प्रखंड अंतर्गत नवडीहा पंचायत में शनिवार को खुशी मैरिज हॉल का चंदनकियारी के विधायक उमाकांत रजक ने संयुक्त रूप से फीता काट कर किया । इस मौके पर खुशी मैरिज हॉल के संचालक जाकिर अंसारी सिराज अंसारी, ने विधायक उमाकांत रजक, को संयुक्त रूप से शलेंद्र कुमार, मुखिया प्रतिनिधि अनवर अंसारी, पंचायत समिति सदस्य मो हासिम अंसारी, पंचायत समिति सदस्य विभीषण केवट, समेत अतिथियों को पुष्प गुच्छ देकर स्वगत किया है। इस क्रम में श्री रजक ने कहा कि क्षेत्र में खुशी मैरिज हॉल खुल जाने से यहाँ के ग्रामीणों को सुबिधा होगी।अब किसी भी भव्य समारोह के लिए यहाँ के ग्रामीणों को शहर नही जाना होगा।अब नवडीहा पंचायत में मैरिज हॉल खुले जाने के बाद यहां के ग्रामीणों में खुशी है।इस उद्घाटन कार्यक्रम में समाजसेवी अब्दुल बारीक अंसारी, इसाक अंसारी बैद्यनाथ माहथा, शरीफ अंसारी, के अलावा कई गण्यमान्य लोग उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *