अभिषेक मिश्रा

चासनाला । दुर्गा पूजा दशहरा में रावण दहन बुराई पर अच्छाई का जीत माना जाता है। पाथरडीह मोहन बाजार दुर्गा मंदिर परिसर में दुर्गोत्सव की धूम के साथ पिछले 25 वर्षों से रावण दहन किया जा रहा है। इस बार यंग एसोसिएशन पूजा समिति की ओर से ३५फीट का रावण बलियापुर का सौरभ कुमार ने निर्माण किया है। आतिशबाजी मुन्ना अंसारी कर रहे है। जिस रावण का दहन एकादशी के दिन 3 अक्टूबर शुक्रवार को किया जाएगा। यहाँ दुर्गा पूजा के अवसर पर दुर्गा मंदिर परिसर में साप्ताहिक मेला का आयोजन किया गया है। जिसमें तारा मांची, ब्रेकडांस बच्चों के लिए झूले चाट छोला बटोरा का बच्चे आनन्द उठा रहे है।

पाथरडीह मोहन बाजार में 3 अक्टूबर को रावण दहन एवं मेले में काफी भीड़ के कारण झरिया सिंदरी मुख्य सड़क पर डिगवाडीह डिनोबली मोड़ से पाथरडीह रेलवे गेट तक शाम 4 बजे से 8 बजे तक बड़ी वाहनों का प्रवेश पर रोक लगाया जाएगा। मुख्य अतिथियों को आमंत्रित किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *