झरिया । झरिया थाना परिसर में बुधवार को दुर्गापूजा पुजा पंडाल को लेकर शांति समिति की बैठक की गई। बैठक की अध्यक्षता सिंदरी अनुमंडल के डीएसपी आशुतोष कुमार सत्यम मनोज कुमार सिन्हा ने किया। सभी को दुर्गा पूजा की बधाई दी। बैठक में झरिया थाना प्रभारी सह इंस्पेक्टर शशि रंजन कुमार, जोड़ापोखर थाना प्रभारी उदय गुप्ता . डीएसपी ने कहा कि दुर्गा पूजा हिंदुओं का बड़ा पर्व है। दुर्गा पूजा आपस में भाईचारे व सौहार्द पूर्वक मनाये। पूजा में डीजे पर बुरी प्रतिबंध रहेगा। हरेक पंडाल में सीसीटीबी कैमरा के साथ अग्निशमन की व्यवस्था जरूर रखें। प्रतिमा के दर्शन के लिए आने वाले महिला पुरुष के लिए पंडाल में अलग-अलग रास्ते की व्यवस्था करनी होगी। तालाब में मूर्ति बिसर्जन में किराण एवं हाइड्रा की की व्यवस्था रहेगी।

झरिया सीओ मनोज कुमार सिन्हा ने बताया कि जितने भी कमेटी मेंबर है एवं वोलेंटर है सभी अपने-अपने पंडालो को विशेष निगरानी रखेंगे भीड़ पर कंट्रोल करेंगे। पंडालो में सीसीटीवी फुटेज एवं पास के थाना का नंबर एवं फायर ब्रिगेड के नंबर जरूर लगाया।  अपने पंडालो में ड्रोन कैमरा के साथ निगरानी भी करें। वहीं झरिया थाना प्रभारी शशि रंजन कुमार ने बताया कि  झरिया में शांतिपूर्वक तरीके से दुर्गा पूजा मनाया जाएगा। पुलिस हर एक पहलू पर नजर रखी हुई है। अगर किसी को भी किसी तरह कोई सूचना मिले तो पुलिस को जरुर सूचना दें। व्हाट्सएप ग्रुप में किसी भी तरह आपत्तिजनक पोस्ट ना करें। मौके पर भगत सिंह, राजकुमार अग्रवाल,डॉक्टर नरेश प्रसाद, अरिंदम बैनर्जी, विष्णु त्रिपाठी, अर्जुन विश्वकर्मा ,पार्थो प्रमाणिक, मुख्तार खान,संटी सिंह, मो.नसीम, दिलीप आडवाणी, मिराज खान,श्रीकांत अम्बष्ट, अजय शास्त्री,मनोज वर्मन,संजय गुप्ता,शैलेन्द्र सिंह, मिलन सेन, निर्मल सेन, राहुल केसरी, सुनील तुलसीयान आदि थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *