अभिषेक मिश्रा
चासनाला । सेल बीएसएल कोलियरी डिविजन अंतर्गत चासनाला जीतपुर,रामनगर कोलियरी एवं टासरा प्रोजेक्ट के तत्वाधान में 14 सितम्बर से चल रहे राजभाषा हिंदी पखवाड़ा के 10 वें दिन मंगलवार को जीभीटीसी सभागार में सेल के सुरक्षा कर्मी होमगार्ड के जवानों के लिए राष्ट्र के निर्माण में युवाओं का योगदान एवं सेल के ठेका कर्मियों के लिए स्वक्छ भारत अभियान और मेरी जिम्मेदारी पर आधारित अनुच्छेद लेखन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें अभ्यर्थियों ने प्रश्रोत्तरी का बेहतरीन अनुभव को प्रदर्शित किया है। ठेका कर्मियों ने कार्य के दौरान साफ सफाई व्यवस्था को बहाल रखने,एवं काम के पश्चात फैले हुए गंदगी को पुनः साफ सुथरा करने का अपना अपना सुझाव लिखा है।
वही सेल सुरक्षा कार्य में जुटे होमगार्ड के जवानों ने राष्ट्र निर्माण में युवाओं का योगदान के सम्बंध में अपनी अनुभव को साझा किया है। जिसमें किसी भी राष्ट्र निर्माण में युवाओं का अहम योगदान होता है। क्योंकि युवा उत्साहित ऊर्जावान व पारिश्रमिक होते है। और युवा ही देश का भविष्य है।
राजभाषा हिन्दी पखवाड़ा के विभिन्न प्रतियोगिताओं के लिए जज की एक निर्णायक मंडली का गठन किया गया है। जिन्हें राजभाषा हिन्दी पखवाड़ा के समापन समारोह में पुरस्कार देकर सम्मानित किया जाएगा। प्रतियोगिता के इस मौके पर राज भाषा हिंदी पखवाड़ा प्रभारी सेल के एजीएम मानव संसाधन निशिकांत, वरीय प्रबंधक सुरक्षा संजय कुमार, सुरेश दास, विपिन चक्रवर्ती,सत्येंद्र राय, संकेत कुमार,दिनेश गुप्ता, बलदेव यादव,देवनाथ सिंह,पंकज कुमार, आदि उपस्थित थे।
