धनबाद । 20.09.2025 को वरीय अधिकारी के निर्देशन में निरीक्षक प्रभारी महोदय के द्वारा रेसुब पोस्ट धनबाद के गठित टास्क टीम के द्वारा धनबाद स्टेशन के प्लेटफार्म संख्या 3 के मध्य ब्रिज के पास दो व्यक्तियों को दो काला रंग का पिट्टू बैग एवं दो काला रंग का हैंड बैग मे कुल 10 पैकेट मे चाँदी धातु से बने आभूषण (मछली), जिसका कुल वजन 36.843 KG ले जाते हुए पकड़ा गया| पकड़े गए दोनों व्यक्तियों के द्वारा कोई भी वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं किया गया। पकड़े गए व्यक्तियों के द्वारा चाँदी धातु से बने आभूषण (मछली) को मानिया जो बांका जिला मे है, वहाँ से खरीद कर सड़क मार्ग से जसीडीह आए तथा जसीडीह से गाड़ी संख्या 18604 मे जनरल टिकट लेकर धनबाद पहुंचे तथा धनबाद से ट्रेन नंबर 13009 से लखनऊ जाते जहाँ से मथुरा ले जाकर सराफा चौक मथुरा में स्थित अग्रवाल ओर्नामेंट दुकान के मालिक अमित अग्रवाल को तथा मथुरा से मेरठ जाकर मायाराम दुकान के मालिक अंकित को मेकिंग करने हेतु बेचकर मुनाफा कमाता। तत्पश्चात कार्रवाई करते हुए दोनों व्यक्तियों को डिटेन कर रेलवे सुरक्षा बल/ पोस्ट धनबाद लाया गया, जहां अग्रिम कार्यवाही वास्ते राज्यकर सहायक आयुक्त, अन्वेषण ब्यूरो वाणिज्य कर विभाग, धनबाद, प्रमंडल- धनबाद को सुपुर्द किया गया|
डिटेन व्यक्ति/बरामद वसतु का दावाकर्ता का नाम
(1) शिवेश ठाकुर उम्र – 31 वर्ष, पिता- ऋषिकांत ठाकुर, पता- मानिया, थाना- काटोरिया, जिला- बांका (बिहार)|
(2) राकेश ठाकुर, उम्र-42 वर्ष, पिता-स्वo लाल मोहन ठाकुर, पता- SK-4 Q. No.-164, शहरपुरा थाना-सिंदरी, जिला-धनबाद (झारखण्ड)
बरामद वस्तु का विवरण
दो काला रंग का पिट्टू बैग एवं दो काला रंग का हैंड बैग मे कुल 10 पैकेट मे चाँदी धातु से बने आभूषण (मछली), जिसका कुल वजन 36.843 KG
गस्ती दल के सदस्य
पालिक मिंज उप.नि./RPF/POST/DHN
जीवलाल राम स.उप.नि./RPF/POST/DHN
अभिमन्यु सिंह स.उप.नि./RPF/POST/DHN सत्येंद्र कुमार प्रसाद प्र.आ RPF/POST/DHN
शशिकांत तिवारीस.उप.नि./RPF/CIB/DHN
बर्जेश कुमार प्र.आ RPF/CIB/DHN
मो. तनवीर खान प्र.आ RPF/CIB/DHN
विकास कुमार आ RPF/CIB/DHN
बरामद चांदी सदृशय वस्तु का अनुमानित मूल्य – 49,73,805/-₹
सादर सूचनार्थ प्रेषित|
