अभिषेक मिश्रा

चासनाला । झरिया सिंदरी मुख्य मार्ग स्थित सुदामडीह थाना क्षेत्र के डीनोबलि मोड़ के समीप लगभग 50वर्षीय अधेड़ की जान ज्यादा शराब के सेवन करने से चली गई।
वहीं प्रत्यक्ष दर्शियों ने बताया की लगभग १०बजे से शराब के नशे में इधर उधर चक्कर लगा रहा था और सड़क पर बार बार गिर रहा था।इसी दौरान गिरने से उसकी मौत हो गई।
घटना की सूचना पर सुदामडीह पुलिस घटना स्थल पहुंच मामले की जानकारी ले शव मृतक के परिजनों को सौंप दिया है।
बताया जाता है की मृतक अशोक वर्मा बलियापुर थाना क्षेत्र स्थित कुसमाताड़ का निवासी है।जो डिगवाडीह के किसी एक होटल में काम किया करता था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *