अभिषेक मिश्रा

चासनाला । डीएवी+ 2 उच्च विद्यालय पाथरडीह में छात्र छात्राओं ने शिक्षक दिवस के अवसर पर संस्कृति रंगा रंग कार्यक्रम का आयोजन किया। जिसमें विद्यालय के प्रधानाध्यापक अरविंद कुमार पांडेय ने स्व, राधा कृष्ण बल्लभ भाई पटेल के तस्वीर पर माल्यार्पण कर द्वीप प्रज्वलित किया। तथा केक काट कर कार्यक्रम की शुरुआत की। छात्र छात्राओं ने शिक्षको का पैर छूकर आशीर्वाद लिया।

इस दौरान विद्यालय के छात्र छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम में अपने नृत्य व स्वागत गान से स्कूल के शिक्षक एवं अतिथियों का स्वागत किया। तथा सभी शिक्षको को फुल माला पहना कर एवं शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया। छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम के दौरान तेरे माथे की बिंदिया चमकता रहे। तू है तो सारा जहां अपना है,,, आदि गानों से कार्यक्रम में चार चांद लगा दिया।

विद्यालय के शिक्षको में प्रधानाध्यापक अरविंद कुमार पांडेय, शिक्षक गिना कुमारी, केदार नाथ पांडेयमेघा भारद्वाज, प्रकाश कर्मकार, पूनम कुमारी, निगार सुल्तान, रिजवान आलम, अवनीश्वर सिंह, नीतीश कुमार सिंह, कमलेश प्रसाद कमल, संजय कुमार सिंह, गौरव कुमार, नीलम कुमारी, कपिल प्रसाद आदि उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *