अभिषेक मिश्रा
चासनाला । धनबाद नगर निगम के वार्ड नंबर 49स्थित पाथरडीह के भाटडीह बस्ती में इन दिनों ग्रामीणों में काफी आक्रोश व्याप्त है।उनका कहना है की बीसीसीएल के द्वारा आधा अधूरा नाली बना तथा पीसीसी पथ भी अधूरा छोड़ दिया गया है ।जिसपर बरसात का पानी जमा हो जाने से बहुत ही कठिनाइयों का सामना करना पड़ जाता है।खास कर स्कूली बच्चों को आने जाने में समस्या उत्पन्न होती है।जो मुख्य गांव में काली मंदिर के समीप एक खेल का मैदान था जहां काली पूजा के अवसर पर मेला लगा करता जो पानी भर जाने से तालाब का आकार ले चुका है जहा बच्चे कभी खेला करते थे।आज खेलने को मजबूर है।
वही दूसरी ओर भाटडीह के रेलवे गेट वैगन आने के क्रम में बंद हो जाने से राहगीरों तथा वाहनों को घंटों इंतजार करना पड़ जाता है लंबी लाइन लग जाती है।स्कूली बच्चों,या एंबुलेंस को घंटों इंतजार करना पड़ जाता है।आपातकालीन स्थिति में लोगो 5किलोमीटर का चक्कर लगाना पड़ जाता है।इस ओर किसी नेता या प्रतिनिधि का ध्यान नहीं सिर्फ चुनाव के समय बस्ती की याद आती है।
वही दूसरी ओर पाथरडीह भाटडीह रोड रेलवे लाइन धनबाद का अंडरपास के लिए26फरवरी 2024को माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के द्वारा वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से लोगो के गरिमामई उपस्थिति में उदघाटन किया गया था। लोगो में खुशी थी कि अब संकट से छुटकारा मिल सकेगा।लेकिन मामला ढीला पड़ गया। लगभग दो साल पूरा होने को है। कोई खबर नहीं।
वही स्थानीय बस्ती के लोगो ने पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा की धनबाद नगर निगम को भी पत्र के माध्यम से पीसीसी पथ निर्माण, नाली निर्माण को लेकर 28अगस्त 2024को लिखा गया था।जिसकी जानकारी धनबाद के संसद ढुल्लू महतो को भी है। परंतु कोई भी कार्य पूरा नहीं किया गया है।उनका कहना है की अगर इस कार्य को जल्द से जल्द पूरा नहीं किया जाता है तो 10 गांवोंबस्ती के लोगों द्वारा मजबूरन आंदोलन करने को बाध्य होंगे।जिसकी जिम्मेदारी बीसीसीएल प्रबंधन एवं प्रशासन की होगी।
मौके पर पूर्ण चंद,कौशिक राय, कोनिक राय ,प्रांतों दसौंधी,सोमनाथ हजारी,कौशल किशोर राय,प्रांतों दसौंधी,मनोज राय,राजा राय,मनोज राम,देवाशीष दसौंधी,विजय कुम्हार,दीपू दसौंधी,प्रदीप राय,शंकर कुमार,प्रहलाद दसौंधी, आदि उपस्थित थे।
