अभिषेक मिश्रा
चासनाला । सुदामडीह रिवरसाइड स्थित न्यू आदर्श क्लब के द्वारा आयोजित श्री श्री गणपति पूजा का २९ वा महोत्सव का झरिया विधायक रागनी सिंह ने विधिवत पूजा अर्चना कर फीता काट कर उद्घाटन किया।
इस अवसर पर रागनी सिंह ने पूजा अर्चना कर आरती की।विधायक रागनी सिंह ने गणेश बप्पा के दरबार में माथा टेक धनबाद वासियों की सुख समृद्धि की मनोकामना की। उद्घाटन में कहा की भगवान श्री गणेश सब की विघ्न हरता है और सुख समृद्धि के दाता है।उनके आशीर्वाद से हम सभी का सुख दुःख हरने के बाद सुख शांति और समृद्धि देते है। वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ पूजा अर्चना कराने में पंडित रंजीत शास्त्री जुटे हुए है। मौके पर समिति के हीरो महतो, बंटी,संजय ,रवि बाउरी,राहुल कुमार,रवि पासवान,रौशन कुमार,नीरज ,सुग्रीव,पूजा कुमारी,तनुजा कुमारी आदि थी।
