रामावतार स्वर्णकार
इचाक । गुप्त सूचना के आधार पर इचाक और पदमा पुलिस ने छापेमारी कर छः जुआरीयों को दबोच लिया है। उनके पास से छह बंडल तास और एक लाख 19 हज़ार नौ सौ साठ रुपए नगद बरामद किया है। डीएसपी अमित कुमार ने पत्रकार वार्ता कर बताया कि हजारीबाग एसपी अंजनी अंजन को गुप्त सूचना मिली थी कि इचाक थाना क्षेत्र के ग्राम बरकाकला में बड़े पैमाने पर जुआ का खेल खेला जा रहा है। एसपी ने इचाक थाना प्रभारी के नेतृत्व में एक छापेमारी दल का गठन किया। छापेमारी दल के द्वारा ग्राम बरकाकला के एक सुनसान भवन में छापेमारी कर छः जुआरीयों को दबोच लिया गया। कुछ व्यक्ति बारिश व अंधेरे का लाभ उठाकर वहां से भागने में सफल हुए। अवैध रूप से जुआ खेलने के आरोप में पकड़ाए सभी व्यक्तियों को गिरफ्तार कर ईचाक थाना काण्ड सं 123/2025 भारतीय न्याय संहिता की धारा 112 एवं धारा 13 सार्वजानिक जुआ अधिनियम,1967 के तहत इनके विरुद्ध मामला दर्ज किया गया है। गिरफ्तार जुआरियो में
प्रदीप मेहता (पिता जगदेव मेहता), गणेश प्रसाद मेहता (पिता गुलाब महतो), बंगाली प्रसाद महतो (पिता स्व. मंग़र महतो) अनिल मेहता (पिता तिलेश्वर प्रसाद मेहता) एवं राहुल कुमार (पिता महेश महतो) सभी ग्राम बरका कला एवं
राजन कुमार (पिता यमुना महतो) ग्राम कुरहा का नाम शामिल हैं। डीएसपी अमित कुमार ने बताया कि जुआ के खेल में शामिल अन्य व्यक्तियों एवं स्थानों को भी चिन्हित किया जा रहा है एवं पूछताछ की जा रही है। छापेमारी दल में
इचाक थाना प्रभारी राजदीप कुमार, पुअनि संतोष कुमार, आलोक कुमार पदमा ओपी के अलावा ईचाक थाना सशस्त्र बल एवं पदमा ओपी के अतिरिक्त सशस्त्र बल शामिल थे। प्रेस वार्ता में डीएसपी अमित कुमार के अलावा, इंस्पेक्टर जगलाल मुंडा, थाना प्रभारी राजदीप कुमार, एसआई संतोष कुमार शामिल थे।
