निशिकांत मिस्त्री
जामताड़ा । नगर पंचायत जामताड़ा गांधी मैदान में आयोजित होने वाले 10 दिवसीय गणेश महोत्सव की तैयारियां अंतिम चरण पर है। जहां पंडाल का निर्माण कार्य युद्ध स्तर पर हो रहा है। वही मेला में लगने वाले दुकान भी अब सजने लगे हैं। इस वर्ष भी गणेश महोत्सव में बड़े-बड़े झूले तथा मनोरंजन के अन्य साधन की दुकान लगाई जा रहे हैं। आयोजन समिति के अध्यक्ष मुक्ताराम दत्त ने बताया कि गणेश महोत्सव की तैयारी अंतिम चरण में है। अभी से ही मेला प्रांगण तथा आसपास के क्षेत्र में रंग-बिरंगे लाइट लगाई जा रही है। पंडाल को अंतिम रूप देने के लिए कारीगर दिन-रात मेहनत कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि 4 सितंबर को मेला प्रांगण में रक्तदान शिविर का आयोजन किया जाएगा जिसमें मेला आयोजन समिति के सदस्य के अलावे रक्तदान करने वाले इच्छुक लोग रक्तदान करेंगे। बताया कि पिछले वर्ष की तरह इस वर्ष भी सीसीटीवी कैमरे के अलावा पुलिसवाला प्राइवेट सिक्योरिटी गार्ड तथा वालंटियर की नियुक्ति की जा रही है ताकि मेल आने वाले लोगों को किसी प्रकार की परेशानी ना हो। इसके अलावा मेला में कई अन्य इंतजाम किए जा रहे हैं जिससे मेल ऐतिहासिक हो सके। बताया कि इस वर्ष जो पंडाल बन रहा है वह झारखंड में पहली बार इस तरह का पंडाल होगा। और यही कारण है कि पिछले वर्ष की तुलना में इस वर्ष ज्यादा भीड़ उमड़ने की बात कही जा रही है। मेला के सफल आयोजन को लेकर प्रत्येक दिन शाम को गांधी मैदान में बैठक की जा रही है और तैयारी की समीक्षा हो रही है।
